आगरा : घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली 16 वर्षीय किशोरी, जताई जा रही ऑनर किलिंग की भी आशंका

By: Ankur Sat, 10 Oct 2020 5:27:43

आगरा : घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली 16 वर्षीय किशोरी, जताई जा रही ऑनर किलिंग की भी आशंका

पुलिस के सामने अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जो उन्हें विभिन्न पहलुओं पर सोचने को मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी में सामने आया जहां 16 वर्षीय किशोरी घर में मृत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की गई है। इसी के साथ ही ऑनर किलिंग की भी आशंका जताई जा रही हैं।

युवती का शव घर में फर्श पर पड़ा मिला। परिजनों ने रात एक बजे पुलिस को सूचना दी। परिजन पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर हत्या का शक जता रहे हैं। पुलिस ने युवक और किशोरी के भाई से पूछताछ की। दोनों सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में नजर आ रहे हैं। पुलिस को ऑनर किलिंग की भी आशंका है।

नगला पदी निवासी किशोरी का पिता निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। उसने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी शुक्रवार शाम को घर में थी। घर में किशोरी की मां, दो भाई और एक भाभी भी मौजूद थीं। मृतका के भाई ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे पड़ोस में रहने वाला एक युवक उनके घर में घुस आया। वह बहन की हत्या करके भाग गया।

जब कमरे में जाकर देखा तो बहन कमरे में मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके गले पर चोट का निशान था। रात करीब एक बजे पुलिस को किशोरी की हत्या की सूचना मिली। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद पहुंच गए। उन्होंने जांच की। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का शक जताया। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया।

एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में शाम के समय एक युवक घर में घुसता हुआ दिख रहा है। थोड़ी देर में ओमकार पहुंच गया। इस पर युवक निकलकर भागता हुआ जाता दिखा। ओमकार उसके पीछे निकलता है। वह दो बार आता-जाता दिखा। इस पर पुलिस को मृतका के भाई पर भी शक है। इसके कुछ देर बाद परिजन किशोरी को अस्पताल लेकर जाते हैं।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि घटना के समय किशोरी के परिजन घर में मौजूद थे। आरोपी घर में घुसकर हत्या करके कैसे भाग गया? यह सवाल है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। युवक और भाई से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े :

# सोनीपत : ताबड़तोड़ गोलीबारी में शराब कारोबारी को लगी 24 गोलियां, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस कर रही छानबीन

# उत्तरप्रदेश : बीमारी से छुटकारा पाने के लिए ओझा के शरण में पहुंची थी महिला, हुई दुष्कर्म का शिकार

# लखनऊ / सड़क पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी मानसिक विक्षिप्त महिला, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, बच्ची को दिया जन्म

# आजमगढ़ / घर में सोते वक्त बुजुर्ग दंपति की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

# पुजारी हत्याकांड / गहलोत सरकार ने मानी मांग, 10 लाख की आर्थिक सहायता का किया ऐलान, परिजनों का धरना खत्म

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com